BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ शूटिंग गोल्ड जीता: शूटर मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल दिलाया, भारत ने जीते 4 मेडल

अवनि और मोना ने क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। दोनों ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में पदक जीते। वहीं, प्रीति पाल ने भी महिलाओं की 100 मीटर (टी35) रेस में कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल मैच में रजत पदक जीत लिया…

 

नईदिल्ली (ए)। पेरिस पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की स्टैंडिंग 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह पहला पदक है और वह भी स्वर्ण के रूप में आया है। अवनि ने पेरिस पैरालंपिक में 249.7 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ उन्होंने अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पेरिस पैरालिंपिक में शुक्रवार को भारत ने 4 मेडल जीत लिए हैं। विमेंस शूटिंग में अवनी लेखरा ने गोल्ड और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर दिलाया। विमेंस की 100 मीटर टी-35 कैटेगरी रेस में प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में  228.7 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत को कांस्य पदक दिलाया।

महिलाओं की 100 मीटर (टी35) रेस में भारत की प्रीति पाल ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 14.31 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की। पैरिस पैरालंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है। चीन की ही गुओ कियानकियान ने इस स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने 13.74 सेकंड में रेस पूरी की। वहीं, चीन की ही झोउ ने 1.58 सेकंड में रेस पूरी की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल मैच में मनीष नरवाल ने रजत पदक जीत लिया है। लगातार दूसरे पैरालंपिक में उन्होंने पदक जीता है। पिछले पैरालंपिक में मनीष ने 50 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

इस स्पर्धा के फाइनल में कोरिया के जेओंगडु पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 237.4 का स्कोर किया। वहीं, नरवाल 234.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चीन के यांग चाओ ने 214.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

Related Posts