BREAKING

घर-परिवार

राशिफल 8 दिसंबर : मिथुन राशि के जातकों की पूरी होंगी योजनाएं, कर्क राशि वाले न लगाए लॉटरी में पैसा, पढ़े अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध , केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि और गुरु हैं। मीन राशि में मंगल का गोचर चल रहा है। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है।

राशिफल-
मेष –
 विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। तैयारी करें, कुछ लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। जो कलम से काम करते हैं उनके लिए उत्‍तम समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में न उलझें। कलह में न फंसें। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ – गृहकलह से बचें। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चल रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत दिख रहे हैं। संतान पक्ष से ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यवसायिक स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन – कामों को करने के लिए उचित समय है। आपने यदि कुछ योजनाएं बनाई हैं तो उनको करने के लिए उचित समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।

कर्क – धनागमन बना रहेगा। अभी निवेश से बचें। जुआ,सट्टा,लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ आपको मिल रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह – सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम बना हुआ है। लेकिन आज का दिन आपका अच्‍छा गुजरेगा। प्रेम में कोई रिस्‍क न लें। संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी सही चलती रहेगी। थोड़ा कमी का अनुभव करेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या – मन चिंतित बना रहेगा। सिरदर्द या नेत्र विकार सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति भी थोड़ा ऊपर-नीचे चलती रहेगी। व्‍यापार आपका चलता रहेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला – रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुलझेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक – शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु – भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। परेशान न हों। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ – रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्‍की करेंगे। मन खुश रहेगा। आनंद की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम से बेहतर की ओर है। पारिवारिक सुख मिलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन – बुजुर्गों को आशीर्वाद मिलेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चल रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

साभार:हिंदुस्तान

Related Posts