दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर तथा ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के नेतृत्व में नशे की हालत में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु विशेष चेकिंग अभियान लगाया। बुधवार की रात्रि 8 से 10 बजे के बीच जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा 30 फिक्स वाहन चेकिंग पॉइंट लगाया गया।
जिसमें 1000 से अधिक वाहन चालकों को ब्रिथएनालाइजर मशीन से चेक किया गया, वाहन चेकिंग के दौरान 21 वाहन चालक नशे के हालात में पाए गए जिनके वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कल न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा, ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड की कार्यवाही की जाएगी।
दुर्ग पुलिस द्वारा रात्रि के समय नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगातार देर रात वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।
विगत 8 माह में 410 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 185 की कार्यवाही की गई जिसमें न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण पर ₹10000 रूपये के अर्थ दंड से दंडित किया गया, साथ ही लाइसेंस सस्पेंड की कार्यवाही की गई।
दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही देर रात सडक दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित हो रही है दुर्ग पुलिस द्वारा निरंतर इस अभियान को जारी रखेगा ताकि किसी भी प्रकार की जान माल की हानि न हो।
















