BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएमसी हॉस्पिटल ने मरीज से ली ज्यादा रकम, कलेक्टर की कड़ाई के बाद परिजनों को वापस हुए 1.34 लाख रुपए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। जोन क्रमांक 10 तेलीबांधा निवासी भावेश बेन के परिजनों ने एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान ज्यादा राशि लिए जाने की शिकायत की थी। मरीज के परिजनों ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को श्रीमति बेन को मोवा स्थित एसएमसी हार्ट हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।

जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कराया गया था। जिसके लिए प्रबंधन ने उनसे आयुष्मान योजना के तहत 2 लाख 12000 रूपए की राशि ली थी। जबकि आयुष्मान योजना से महज 72200 रूपए ही ब्लाक किए गए थे। परिजनों के अनुसार उनसे 1 लाख 34 हजार रूपए ज्यादा लिए गए हैं।

जिसका लेकर परिजनों ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित अस्पताल से मामले की जानकारी मांगी गई।

जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी साथ ही मरीज के परिजनों को इलाज के दौरान ज्यादा ली गई राशि 1 लाख 34 हजार रूपए को नगद वापस कराया।

समस्या का निदान होने पर भावेश बेन सहित उनके परिजन काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।

Related Posts