BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सिख समाज ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, दुर्ग एडीएम को सौपा ज्ञापन

दुर्ग। आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग, हम चाकर गोबिंद, छतीसगढ़ सिख पंचायत, ट्रक एसोशिएशन दुर्ग एवं भिलाई के सभी गुरुद्वारा के कमेटी मेम्बर्ज़ पूरा दुर्ग भिलाई का सिख समाज ने आज गांधी पुतला के पास किसान आंदोलन का समर्थन देने के लिए पहले किसानों के समर्थन के लिए नारे लगाए फिर उनकी माँगो को पूरा करने के किए सरकार को मीडिया के माध्यम से कहा।
किसान है तो पूरे देश में कोई भूखा नहीं रहता अगर किसान नहीं तो सभी भूखे रह जाएँगे। इस आंदोलन को जो लोग दूसरी दिशा दे रहे है वह ग़लत है उसका विरोध करते है और किसानो की माँगो को जायज़ बोलते हुए उनका पूरा समर्थन करते है। ट्रक एसोशिएशन दुर्ग के दवेंदेर सिंह, महेन्द्र सिंह खालसा ने कहा की अगर सरकार किसानो की माँगो को नहीं मानेगी तो 8 तारीख को चक्का जाम किया जाएगा।
उसके बाद सभी सिख समाज के सदस्यों ने पैदल चल कर कलेक्टर कार्यालय तक जा कर एडीएम को किसानो के समर्थन एवं उनकी माँगो को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस आंदोलन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष तरसेम सिंह धिल्लोन, महासचिव अरविन्दर सिंह खुराना, राजू भाटिया, संपूरन सिंह सेनी, अवतार रंधावा, रज़िंदेर पाल अरोरा, महेन्द्र सिंह खालसा, दवेंदेर सिंह, हरविंदर सिंह, राजा संधु, इंदर पाल सिंह भाटिया, सिमरन जीत सिंह हरशजीत सिंह, अमन सागर, करण सागर, हम चाकर गोबिंद के बचें, छतीसगढ़ सिख पंचायत से जसबिर सिंह चहल, गुरनाम सिंह, बलदेव सिंह सुखबिर सिंह बरोका दुर्ग,भिलाई से और भी बहुत से सदस्य मौजूद रहें।

Related Posts