BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची: पीएम मोदी संभालेंगे कमान, सीएम योगी भी करेंगे कश्मीर दौरा

राज्य में तीन चरणों में 18, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को मतदान होंगे और चार अक्तूबर को परिणाम आएंगे…

 

नईदिल्ली (ए)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 40 स्टार कैंपेनर की सूची सोमवार को जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम प्रमुख है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, जी किशन रेड्डी, शिवराज सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी और जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अन्य प्रमुख चेहरे हैं जो चुनाव प्रचार के दौरान जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे।

स्‍टार प्रचारकों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल

इस लिस्‍ट में कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्‍यों के कुछ मुख्‍यमंत्री भी शामिल हैं. केंद्रीय मंत्रियों में इस लिस्‍ट में मनोहर लाल खट्टर, जी किशन रेड्डी, शिवराज सिंह चौहान और डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल हैं. इसके साथ ही भजनलाल शर्मा, राम माधव, तरुण चुघ, अनुराग ठाकुर, आशीष सूद, जुगल किशोर शर्मा, गुलाम अली खटाना, जयराम ठाकुर, रिटायर्ड जनरल वीके सिंह, स्‍मृति ईरानी जैसे नाम भी इस लिस्‍ट में शामिल हैं।

स्‍टार प्रचारकों में स्‍थानीय नेता भी शामिल 

इसके साथ ही इस सूची में रविंद्र रैना, अशोक कौल, डॉ. निर्मल सिंह, कविंद्र गुप्‍ता, सुनील शर्मा, देवेंद्र सिंह रैना, सुखनंदन चौधरी, श्‍याम लाल शर्मा, त्रिलोक जमवाल, अरुण प्रभात सिंह, नीलम लंघे, सरदार रणजोध सिंह नलवा, सरदार सरबजीत सिंह जोहल, संगीता भगत, हाजी जावेद जरगर, सोफी युसूफ, मोहम्‍मद अनवर खान और संजीता डोगरा शामिल हैं. भाजपा की स्‍टार प्रचारकों की सूची में जम्‍मू-कश्‍मीर के नेताओं को भी शामिल किया गया है।

जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होना है. वहीं मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
पहले चरण के प्रत्याशी
इंजीनियर सैयद शौकत गयूर पांपोर से, अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, शगुन परिहार किश्तवाड़ और गजय सिंह राणा डोडा से चुनाव लड़ेंगे। श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग से वीर सराफ चुनाव मैदान में होंगे।

इंदरवल से तारिक कीन, पाडेर नागसेनी सीट से सुनील शर्मा, भदरवाह से दिलीप सिंह परिवार चुनाव मैदान में होंगे। बनिहाल से सलीम भट्ट, रामबन से राकेश ठाकुर और डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार शामिल हैं।

Related Posts