BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP राजेश अग्रवाल ने दो आरक्षकों को किया बर्खास्त

प्राथमिक जांच में प्रमाणित पाए जाने पर आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच कराई गई। विभागीय जांच में प्रमाणित पाए जाने तथा आरक्षकों के द्वारा पुलिस विभाग के प्रति अरुचि रखने एवं कर्तव्य के प्रति विमुखता को प्रदर्शित करने के फलस्वरूप बर्खास्त किया गया है…

 

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा अत्यधिक दिनों से अनाधिकृत गैर हाजिर चल रहे दो आरक्षकों को विभागीय जांच कराने उपरांत सेवा से बर्खास्त किया गया है।

बर्खास्त किए गए आरक्षको के द्वारा बिना किसी सूचना के कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से फरार रहने पर आरक्षकों के विरुद्ध सर्वप्रथम प्राथमिक जांच कराई गई।

प्राथमिक जांच में प्रमाणित पाए जाने पर आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच कराई गई। विभागीय जांच में प्रमाणित पाए जाने तथा आरक्षकों के द्वारा पुलिस विभाग के प्रति अरुचि रखने एवं कर्तव्य के प्रति विमुखता को प्रदर्शित करने के फलस्वरूप

आरक्षक क्रमांक 603 दिलीप कुमार, पदस्थापना रक्षित केन्द्र बलरामपुर तथा आरक्षक क्रमांक 1141 नन्हें सिंह दर्रो, पदस्थापना थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगज को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मनमाने व स्वेच्छापूर्ण तरीके से गैरहाजिर होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि, अनाधिकृत गैरहाजिर होने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Related Posts