BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग SP को कहा गुंडा, विधायक रिकेश सेन ने किया पटलवार, कहा- तत्काल मांगे माफी

दुर्ग। शनिवार को दुर्ग में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अपने उद्बोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया साथ ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक को गुंडा कहा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में बिगड़े क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए शनिवार को रिसाली के एक निजी स्कूल में घटित एक मासूम बच्ची के साथ हुए घटित ग़लत कृत्य को उठाया और कहा की प्रदेश में ना जानवर, ना इंसान और ना नन्ही बेटियाँ सुरक्षित हैं।

श्री बघेल ने कहा कि प्रार्थी के परिवार को न्याय दिलाने की बजाय उनको पुलिस अधिकारियों द्वारा धमकाया जा रहा है। दुर्ग ज़िले के एक सुप्रसिद्ध स्कूल में एक बच्ची से यौनाचार हुआ है और एसपी पालकों को धमका रहे हैं कि इसकी शिकायत की तो उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर हो जाएगी। बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की धमकी तक दी गई है। भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्ग के एसपी ही सबसे बड़े गुंडे हो गए हैं। यौनाचार के मामले में कड़ी कार्रवाई तत्काल होनी चाहिए।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के इस बयान के बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमे उन्होंने कहा कि भूपेश जी, आपने दुर्ग जिले के एसपी को गुंडा कहा है, आपको तो बड़ा तकलीफ होता होगा क्योंकि आपके कांग्रेस के कार्यकर्ता जिस प्रकार से वैशाली नगर विधानसभा और पूरे दुर्ग जिले में सट्टा चला रहे थे, अवैध कबाड़ी का काम कर रहे थे, जिसे रोकने का काम दुर्ग जिले के एसपी ने किया है। आप मुझे पूरे जिले में एक भी जगह बता दीजिये जहां पर सट्टा चलता हो, एक भी जगह मुझे बता दीजिए जहां पर कबाड़ी का अवैध व्यापार चल रहा हो, एक भी जगह ऐसी बता दीजिये जहां पर न्यूसेंस हुआ हो।

आपको मैं बता देना चाहता हूं भूपेश बघेलजी, आपने पुलिस विभाग का मनोबल गिराने का काम किया है, आपने कहीं‌ न कहीं पुलिस कर्मचारी, जो रात दिन हम सबकी सुरक्षा में लगे रहते हैं, दुर्ग जिले की पब्लिक जो चैन की नींद सोती है, उसमें अगर किसी को सबसे बड़ा श्रेय जाता है तो वह पुलिस विभाग को, जो हमेशा तैनात रहते हैं। आपको पुलिस विभाग से माफी मांगना चाहिए और आपके समय में जो अत्याचार होता था वह सबने देखा हुआ है।

आपको चलाने के लिए अफसरशाही तैयार रहते थे, रिमोट कंट्रोल जो है अफसरों के पास था। वो नाम भी बता देता हूं सौम्या चौरसिया। और ऐसे कितने ही पुलिस अफसर हैं जो आपके शासनकाल में आउट आफ वे जाकर छत्तीसगढ़ में गुंडागर्दी करने का काम किए हैं। आपको ऐसे काबिल अफसर जो दुर्ग जिले में तैनात हैं एसपी साहब, उनसे तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

 

 

 

 

Related Posts