रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन एवं ब्रह्मकुमारी रश्मि बहन ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री साय को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया।
















