BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में किया ध्वजारोहण, बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व सुमित गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक ने किया।

Related Posts