BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

गायक कैलाश खेर ने बताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का अर्थ, कहा- यथा नाम तथा गुण, साय वही जो…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ‘साय वही जो साया दे’।

मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि  कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं।

स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को: जिला प्रशासन रायपुर व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन होगा।

स्वतंत्रता दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक से यू-टर्न लेते हुए शहीद भगत सिंह चौक में समाप्त होगी। इसमें जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी स्काउट के कैडेट, खिलाड़ी एवं खेल संघों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Related Posts