BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पार्षद के घर पुलिस की रेड कार्यवाही: जुआ खेलते 06 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद

अवैध रूप से 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहें 06 आरोपियो को थाना बसंतपुर पुलिस ने पार्षद चंपू गुप्ता के घर से किया गिरफ्तार…आरोपियों के कब्जे से 10,05,500/- रूपये नगदी रकम जप्त…

राजनांदगांव। अवैध रूप से जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने व आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने का पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन के नेतृत्व एवं सायबर सेल राजनांदगांव, कोतवाली थाना की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

दिनांक 12.08.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पार्षद राजेश गुप्ता उर्फ चंपू गुप्ता के द्वारा अपने घर में ताश की 52 पत्ती पर अवैध रूप से जुंआ खिला रहा है कि सूचना पर राजेश गुप्ता उर्फ चंपू गुप्ता के घर रेड कार्यवाही की गई। जहां पर 06 लोगों को ताश की 52 पत्ती पर रूपये पैसें की दांव लगाकर जुंआ खेलते रंगे हाथ पकडे गये।

आरोपियों के कब्जे से ताश की 52 पत्ती, 10,05,500/- रूपये नगदी एवं 05 मोबाईल जप्त किया गया बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर से मकान स्वामी राजेश गुप्ता उर्फ चंपू एवं मोहम्मद इरफान उर्फ भुरू भाग गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक मनीष वर्मा, आरक्षक अवध साहू, आरक्षक अविनाश झा एवं थाना बसंतपुर से प्र0आर0 क्रं0 708 एतनलाल साहू, म0आर0 ललिता तुलावी, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आरक्षक मोहसिन खान, आरक्षक रामचरण सिन्हा एवं थाना कोतवाली से आरक्षक रंजीत चौरसिया, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

थाना- बसंतपुर दिनांक – 12.08.2024, अप.क्र.- 360/2024 धारा – 4, 5 छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022

 

आरोपी- 01. उत्तम भोजवानी पिता स्व0 सेवाराम भोजवानी उम्र 31 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चौक थाना बसंतपुर।
02. किशोर कुमार देवांगन पिता बुधराम देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मोहारा थाना बसंतपुर।
03. प्रकाश देवांगन पिता व्यासनारायण देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी डोंगरगांव थाना डोंगरगांव।
04. लाकेश कुमार साहु पिता पाखनलाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी कुर्रा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।
05. फिरोज मेमन पिता स्व0 जमाल मेमन उम्र 48 साल निवासी लखोली वार्ड नं0 29 थाना कोतवाली, राजनांदगांव।
06. कमलेश कुमार दोशी पिता मुलचन्द दोशी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम डोंडीलोहारा थाना डौंडी लोहारा जिला बालोद।

जुआड़ियों के कब्जे से 52 पत्ती ताष एवं 10,05,500/- रूपये नगदी रकम जप्त…

Related Posts