BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 10 अगस्त: मकर राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी और धन का लाभ होगा, पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें

पंचांग के अनुसार आज शनिवार, 10 अगस्त 2024 के दिन सावन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. आज चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेगा. साथ ही साध्य और शुभ योग भी रहेगा.आज राहुकाल सुबह 09  बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 55  मिनट तक है. चंद्रमा का संचार तुला राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज वृषभ वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. तुला के लिए दिन सामान्य रहेगा. वहीं धनु वालों को धन लभ हो सकता है. ज्योतिषी से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आप अपने मन की बात परिवार वालों से साझा करें, जिससे आपकी चिंता कुछ कम होगी. शेयर मार्केट या किसी भी तरह से पैसों का निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं प्रतीत हो रहा है. जीवनसाथी की तरफ आकर्षण महसूस होगा और वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आप खुद को रचनात्मक कार्यों में लगाने का प्रयास करेंगे. वैवाहिक जीवन के आनंद लेने के लिए सही समय है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. घर-परिवार कोई समारोह के होने पर खर्चा अधिक हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे काम में भी मन लगेगा. घरवालों को भी समय देंगे और परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा. इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. इसलिए धैर्य रखें और इंतजार करें.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज मीन राशि के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है. मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. तनाव हो सकता है. आज विवाह से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी. किसी कारणवश वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है. धन का लाभ संभव है. प्रभावशाली लोगों से बेहतर संबंध बनाने के लिए सामाजिक कार्यों में शामिल होना चाहिए.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज लंबे समय से चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है. किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी से मनमुताबिक सहयोग न मिलने पर मन में नाराजगी पैदा हो सकती है.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है, इसलिए जीवनसाथी संग तालमेल बनाकर रखें. धन लाभ के योग बन रहे हैं. प्रभावशाली लोगों से बेहतर संबंध बनाने के लिए सामाजिक कार्यों में शामिल होना चाहिए.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
पुरानी समस्याएं आज सामने आकर चिंता बढ़ा सकती है. आप किसी को उधार में पैसा देने में सावधानी बरतें. अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें. आपको बिजनेस में विस्तार और विकास के लिए अनुभवी लोगों से जुड़ने की जरूरत है.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगाने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन में भरपूर आनंद रहेगा और आपका दिन बढ़िया बीतेगा. मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी. हालांकि धन अधिक खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट थोड़ा डगमगा सकता है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी और धन का लाभ होगा. पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें, तभी वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी, वरना समस्या पैदा हो सकती है. सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
मन किसी बात से भटक सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. आज आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपकी मेहनत और धैर्य के बल पर काम सफल होंगे.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज अपने मन की बात परिवार वालों से साझा करें तो चिंता कम होगी. पैसों का खर्च बहुत ही सोच-समझकर करें, क्योंकि निवेश के लिए यह समय सही नहीं लग रहा है. जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध बना रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे.

साभार: एबीपी न्यूज

Related Posts