नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…थान चांदो क्षेत्र का मामला…अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार था आरोपी…
बलरामपुर। थाना चांदो क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले प्रार्थी डेविड यादव, रविन्द्र नागेश एवं वीर कुमार नागेसिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि कमली देवी निवासी ग्राम घोडासोत थाना चांदो एवं कुबेर तिवारी निवासी अम्बिकापुर के द्वारा बिश्रामपुर जिला सूरजपुर स्थित कोल माइंस में पक्की नौकरी दिलवाने के नाम से 1-1 लाख रुपये कुल 3 लाख रुपये नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से लेकर धोखाधड़ी किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त शिकायत आवेदन की जांच थाना चांदो में कई गयी होने के पश्चात थाना चांदो में जांच की गयी।
जांच में आरोपीगण के द्वारा प्रार्थीगण से नौकरी लगाने के नाम पर 1-1 लाख रुपये कुल 3 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने प्रथमदृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर आरोपीगण के विरुद्ध थाना चांदो में अपराध क्रमांक 27/2024 धारा 420, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी कुबेर तिवारी निवासी ओमप्रकाश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी डिगमा, अम्बिकापुर की लगातार पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बलरामपुर शैलेन्द्र पांडे के मार्गदर्शन में आरोपी पतासजी हेतु गठित टीम के द्वारा रायगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी कुबेर तिवारी को पकड़ा गया।
विवेचना कार्यवाही पश्चात दिनांक 08/08/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी कुबेर तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी अम्बिकापुर को जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है।
















