BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा, 27 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव तीन सितंबर को होंगे और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है…

नईदिल्ली (ए)। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। 14 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

राज्यसभा उपचुनाव असम और महाराष्ट्र में दो सीट, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा में एक-एक सीट पर होगा। हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में बीजेपी उम्मीदवार के जीतने की संभावना है क्योंकि इन राज्यों में भाजपा की सरकार है और संख्या बल बीजेपी के पक्ष में है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र हुड्डा, मीसा भारती, बिप्लब कुमार देब, केसी वेणुगोपाल सहित मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की दस सीटें खाली हो गईं। जबकि दो सीटें सदस्यों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है।

राजस्थान में राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव तीन सितंबर को होगा। यह सीट कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने के कारण खाली हुई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। राज्यसभा उप चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी। अधिकारी ने बताया कि आवश्यक होने पर मतदान तीन सितंबर को प्रातः नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा तथा मतगणना इसी दिन शाम में होगी।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वेणुगोपाल के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे दिए जाने के कारण रिक्त हुई सीट के लिए यह उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर सदस्यता का कार्यकाल 21 जून 2026 तक रहेगा। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय भारतीय जनता पार्टी के 115 व कांग्रेस के 66 विधायक हैं। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो व राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। निर्दलीय विधायकों की संख्या आठ है जबकि पांच सीट खाली हैं।

Related Posts