गरियाबंद। जिले में महिला एवं बच्चों के विरूद्ध घटित हो रहे अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे जिला पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक टी0आर0 कंवर के पर्यवेक्षण में थाना छुरा में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाकर अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
इसी क्रम में थाना छुरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दादरगांव पुराना की एक युवती को दिनांक 09.11.2020 को कोसमबुड़ा सुखा नदी के पास से गांव के ही देवशरण यादव पिता धनसिंग यादव उम्र 24 वर्ष द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ पिकअप वाहन सीजी 23 जे 4434 में जबरदस्ती बिठाकर भगा ले गया तथा वाहन से ग्राम कोसमी, बम्हनी, टेंगनही मंदिर की तरफ घुमाता रहा व इसी रास्ते से उड़ीसा ले गया। रास्ते में रात्रि होने से अपने पिकअप वाहन को जंगल के अंदर ले जाकर पीड़िता के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया और सुबह होते ही उड़ीसा के ग्राम डोटो में पीड़िता को अपने पिकअप से उतारकर वहीं छोड़कर भाग गया। पीड़िता द्वारा किसी प्रकार से अपने परिजनों को मोबाईल से संपर्क कर घटना के संबंध में बताई तब पीड़िता के परिजनों एवं पीड़िता द्वारा थाना छुरा आकर दिनांक 10.11.2020 को रिपोर्ट करने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 366, 376(2)(ढ़) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना दिनांक से आरोपी देवशरण यादव अपने सकुनत एवं गांव से फरार था जिसका छुरा पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा था। कि आज दिनांक 24.11.2020 को आरोपी को रात्रि से अपने घर में आकर रूकने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देष एवं मार्गदर्शन में छुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना आई जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय गरियाबंद में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि0 श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर कश्यप, आरक्षक जोहन आदित्य, हरिहर साहू, राजेन्द्र गायकवाड़, नगर सैनिक देवव्रत निषाद की सराहनीय भूमिका रही।






