BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री ने सिटी कोतवाली और कबीरनगर थाने के नवीन भवन का लोकार्पण कर ‘सायबर संगवारी’ अभियान को दिखाया हरी झंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिनांक 24.11.2020 को सर्व सुविधा युक्त एवं आधुनिकीकरण से लैस थाना सिटी कोतवाली एवं थाना कबीर नगर के नवीन भवन का लोकार्पण किया।

ऑन लाईन साइबर संबंधी ठगी/अपराधों से बचने हेतु रायपुर पुलिस ने शुभारंभ किया ‘‘साइबर संगवारी‘‘ अभियान

रायपुर। वर्तमान समय में आन लाईन साइबर संबंधी ठगी के अपराध घटित हो रहे है। आन लाईन साइबर संबंधी ठगी करने वाले आरोपी ,लोगों को अलग – अलग प्रकार से अपने झांसे में लेकर उनका भरोसा प्राप्त कर लेते है तथा लोगों द्वारा जानकारी के अभाव में अपनी गोपनीय जानकारी ठगों के साथ बांटी जाती है जिससे ठग बड़ी आसानी से लोगों को अपना शिकार बनाकर रकम ऐंठ लेते है। ऐसे आन लाईन साइबर संबंधी ठगी/अपराधों से बचने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री की मुख्य आतिथ्य में आज दिनांक 24.11.2020 को ‘‘साइबर संगवारी‘‘ अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा साइबर संगवारी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइबर संगवारी रथ में साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा रायपुर जिले के विभिन्न मोहल्ले, अपार्टमेंट, कालोनियों, गार्डन, बाजारों एवं माॅल में जाकर आम लोगों को आॅन लाईन साइबर संबंधी ठगी/अपराधों से बचने के उपाय बताये जायेंगे। साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा आम जनता को बताया जाएगा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर एवं अन्य एप्लीकेशनों का किस प्रकार उपयोग करें, क्या करें अथवा क्या न करें। इसी प्रकार से आॅन लाईन वायलेटों के उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी जिससे आम जनता जागरूक हो और आॅन लाईन साइबर संबंधी ठगी के अपराधों को रोका जा सके। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल सहित रायपुर पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Posts