भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए…
नईदिल्ली (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए।
पाथुम निशांका और दुनिथ वेलालागे के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने पहले वनडे मुकाबले में भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने वेलालागे के 65 गेंदों पर नाबाद 66 रन और निशांका के 56 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 101 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
हालांकि, पहले निशांका और फिर वेलालागे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को संभाला और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहे। भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।
दुनिथ वेलालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन वेलालागे ने रोहित की पारी का अंत कर दिया। रोहित 47 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।
श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। भारत को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका के लिए शिराज डेब्यू किया।
भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। भारतीय खिलाड़ी पूर्व कोच और टीम इंडिया के लिए खेल चुके अंशुमान गायकवाड़ के निधन के कारण काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे थे।
















