आरोपी द्वारा मृत व्यक्ति के नाम पर खाता खुलवाकर फर्जी दस्तावेजो के जरिये जमीन पर बैंक लोन लेकर की गई थी धोखाधड़ी…मामले में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी…
सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रामअवतार आत्मज रामचरण साकिन खुटिया थाना उदयपुर द्वारा दिनांक 08/07/24 कों थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदक ग्राम खुटिया का स्थाई निवासी है जहां प्रार्थी की पैतृक सम्पत्ति स्थित है जिस पर कृषि कार्य करता है।
आवेदक कों वर्ष 2019-20 में जमीन सम्बन्धी दस्तावेज बी-01 निकालने के दौरान अपने पैतृक जमीन में पिता रामचरण के नाम से कुल 02 लाख 18 हजार रुपये का लोन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा लखनपुर से होना एवं उक्त जमीन दिनांक 20/12/14 से बैंक में बंधक होने की जानकारी प्राप्त हुई।
प्रार्थी के पिता के वर्ष 2008 में ही मृत होने उपरांत 2014 में बैंक ऋण लेने की जानकारी प्राप्त कर ऋण प्राप्त करने हेतु लगे दस्तावेज में अनावेदक बलराम आत्मज पलटू राम साकिन मुटकी उदयपुर का होना पाया गया जो अनावेदक बैंक में अपना नाम रामचरण आत्मज दखल साकिन मुटकी उदयपुर बताकर बैंक से प्रार्थी के पिता के नाम से जमीन पर ऋण/लोन प्राप्त किया हैं।
मामले में आरोपी द्वारा फर्जी रूप से प्रार्थी के मृतक पिता के कुटरचित दस्तावेज तैयार कर अपना फोटो लगाकर 02 लाख 18 हजार रुपये का के.सी.सी. बैंक लोन प्रार्थी के जमीन पर निकाल कर गबन किया गया हैं, द्वारा मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 159/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 201, 34 भा.द.स. कायम कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी बलराम बसोर पिता पलटू राम बसोर उम्र 40 वर्ष साकिन मुटकी थाना उदयपुर जिला सरगुजा हा०मु० जयनगर फोकटपारा थाना जयनगर जिला विश्रामपुर छ०ग० का घटना दिनांक समय से लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि उपरोक्त आरोपी जयनगर क्षेत्र में रह रहा है,तत्काल पुलिस टीम मौक़े पर रवाना होके आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ किया गया।
आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करते हुए बताया गया की आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर मृतक रामचरण का फर्जी हस्ताक्षर कर एवं कुटरचित दस्तावेजो के जरिये बैंक लोन कुल 02 लाख 18 हजार रुपये निकालकर गबन की घटना कारित की गई हैं।
गबन से आरोपी कों 5000/- रुपये प्राप्त हुए थे जो आरोपी खाने पिने में खर्च कर दिया हैं, शेष रकम अन्य आरोपियों द्वारा रखना बताया हैं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा हैं जल्द ही प्रकरण के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, जानकी राजवाड़े शामिल रहे।
















