भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज पल्लेकेले के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है…
नईदिल्ली (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर हैं। वहीं, श्रीलंका की टीम पहली जीत की तलाश में है।
तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रन से हराकर सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला था, वहीं, दूसरे मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला।
हार्दिक ने 22 रन बनाने के साथ 2 विकेट चटकाए। भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इसका टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा. बहरहाल, इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और हर्षित राणा कोलंबो पहुंच गए हैं।
सोमवार से भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेना शुरू कर देंगे. इस दौरान टीम इंडिया के अस्सिटेंट कोच अभिषेक नायर प्रैक्टिस सेशन में साथ रहेंगे. इससे पहले सोमवार सुबह अभिषेक नायर कोलंबो के लिए रवाना हुए. मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 खेला जाना है. इसके बाद अन्य खिलाड़ी वनडे टीम के साथ जुड़ जाएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 2 अगस्त को खेला जाएगा. इस सीरीज के सारे वनडे कोलंबो में खेले जाएंगे।
















