राजनांदगांव। आज दिनांक 25.07.2024 को पीडिता ग्राम मगरधोखरा थाना छुरिया के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की पीडिता के पिता पूर्व से ही उसपर गलत नजर रखते थे पूर्व में छेड़छाड़ किए थे जिसके संबंध में अपने रिश्तेदारों को बताई थी 25/7/24 की रात्रि अकेला पाकर जबरन शरीरिक संबंध बनाया है जो अपराध धारा 64-2 (च), 76 BNS का प्रथम दृष्टिया घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में आरोपी का पतातलाश किया गया पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, महिला सहायक उपनिरीक्षक एपी शीला, एवं सहायक उपनिरीक्षक एसएल कंवर, आर. आशावान वर्मा का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी- भुवन कमलेश्वर पिता स्व. परसराम कमलेश्वर उम्र 50 साल निवासी मगरधोखरा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छग.
















