स्मारक बनाकर शहीद सप्ताह बनाने की योजना थी, पुलिस व DRG टीम ने किया ध्वस्त… सिंगाराम मे नक्सली हिंसा और भय क़े प्रतीक के रूप में स्थापित किया जा रहा था स्मारक, ग्रामीणों के समक्ष किया दोनों स्मारको कों ध्वस्त…
सुकमा। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक ओर लगातार नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान कार्रवाई जारी है. वहीं दूसरी ओर अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों के भय व हिंसा के प्रतीक के रूप में बने वृहद स्मारकों को हटाकर स्थानीय ग्रामीणों में भी नक्सलियों के विरुद्ध जागरूकता व क्षेत्र के माहौल को भय मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज थाना गोलापल्ली मे जिला पुलिस बल व डीआरजी की टीम के द्वारा ग्राम सिंगाराम मे नये बनाये गए नक्सली स्मारक सहित दो स्मारक कों ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया।
उक्त ग्राम में नक्सलियों के रक्तपात, भय और हिंसा का प्रतीक बन चुके उक्त स्मारक को पुलिस व DRG की टीम के द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया तथा ग्रामीणों को नक्सलियों के विरुद्ध जागरूक किया गया।
कुछ दिनों पूर्व मे थाना किष्टाराम के ग्राम पालोडी के कांसाराम के जंगलों मे बने वृहद समारक कों भी पुलिस व DRG टीम ने ध्वस्त किया था।
















