BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मध्यप्रदेश से देशी पिस्टल लाकर छत्तीसगढ़ में बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

देशी पिस्टल की बिक्री करने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक बिना नम्बर के अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद…

मुंगेली। दिनांक 19/07/24 को सुबह 5 बजे थाना सरगांव की पेट्रोलिंग पार्टी सउनि नरेश साहू के नेतृत्व में रात्रि गस्त कर रही थी पेट्रोलिंग दौरान नेशनल हाइवे स्थित बुखारी पेट्रोल पंप मोहभट्टा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जिससे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहा था।

जिसने अपने नाम नरेंद्र धुर्वे पिता मंडल धुर्वे निवासी राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर बताया मौके पर उपस्थित गवाहों के सामने बताया कि वह अपने मित्र के साथ अपाचे मोटरसाइकिल से अनूपपुर से देसी पिस्टल रायपुर में बिक्री करने के लिए आया है और पिस्टल को वही नीचे घास में छुपा कर रखा है।

जिसपर तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी के निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद किया गया और धारा 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया जिसकी भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Posts