BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP योगेश पटेल ने इंटरसेप्टर वाहन कों हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वाहन मे तैनात पुलिसकर्मियों कों दिए आवश्यक दिशा निर्देश

360° एंगल मे घूम सकने वाले अत्याधुनिक कैमरो से लैश इंटरसेप्टर वाहन मौक़े पर वाहनो का स्कैन करने मे हैं सक्षम, वाहन मे फोटोग्राफी सहित वीडियोग्राफी की सुविधा भी हैं मौजूद…

अंबिकापुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के मंशानुसार सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के प्रयास अंतर्गत 15 जिलों कों अत्याधुनिक उपकरण से लैस इंटरसेप्टर वाहन प्रदाय किये गए हैं, इसी क्रम मे सरगुजा पुलिस कों अत्याधुनिक उपकरण से लैस इंटरसेप्टर वाहन प्राप्त हुआ हैं, इंटरसेप्टर वाहन की मदद से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही जारी रखी जायगी।

तेज रफ्तार मे वाहन चलाने वाले या फिर नशे की हालत में वाहन चला कर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों को अब पलक झपते ही इंटरसेप्टर वाहन डिटेक्ट कर लेगा,वाहन मे बुलेट व अन्य कैमरे वाहन की खूबी हैं, जो 5 सौ मीटर की दूरी पर वाहन की रफ्तार को डिटेक्ट कर उसकी फोटो तो खींचेगी, साथ ही वाहन की रफ्तार अधिक होना भांप कर चलानी रशीद तैयार वाहन चालक को मैसेज के माध्यम से भेजने में सक्षम है, वाहन मे यातायात के नियमों के साथ ही क्षेत्रीय परिवहन विभाग का पूरा डेटा फीड है।

इंटरसेप्टर वाहन में ब्रेथएनालइजर मशीन हाईक्वालिटी की है, यह किसी भी प्रकार के नशे को पकड़ कर उसकी मात्रा तक बता पाने मे सक्षम हैं, इंटरसेप्टर वाहन की मदद से नेशनल हाइवे में होने वाली दुर्घटना की रोकथाम मे काफी मदद मिलेगी।

इसी क्रम मे आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेंश पटेल द्वारा सरगुजा पुलिस कों प्राप्त नए इंटरसेप्शन वाहन को पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, तेज रफ्तार वाहनों एवं यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर शिकंजा कसने में इंटरसेप्टर वाहन अपनी सहायता प्रदान करेंगे।

यह इंटरसेप्टर वाहन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इन वाहनों के मिलने से जिले में ओवर स्प्रीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने में मदद मिलेगी। यह वाहन स्पीड रडारगन, ब्रेथ एनालाइजर, सर्विलांस कैमरे से भी लैस है। चेकिंग के दौरान वाहनों में लगे ग्लास की पारदर्शिता और ध्वनि तीव्रता की भी जांच इन वाहनों में लगे उपकरणों के माध्यम से की जायगी, सड़क दुर्घटनाओ के मामलो मे कमी लाने इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग किया जायगा, इंटरसेप्टर वाहन मे वर्तमान मे 03 प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात किये गए हैं, जिन्हे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कर्तव्य निर्वहन के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, यातायात प्रभारी विजय केवर्त एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts