भारत में भी आकाशा और स्पाइसजेट की सेवाएं ठप पड़ी हैं, इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी की है…
नईदिल्ली (ए)। Microsoft की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में इंडिगो, आकाशा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।















