रायपुर। रायपुर रेल मंडल के सिरसा अंडर ब्रिज (भिलाई-3) के मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 20.07.2024 की सुबह 09:00 बजे से दिनांक 22.07.2024 की संध्या 18:00 बजे तक इस अंडर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करना निश्चित किया है। अंडर ब्रिज की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रायपुर रेल मंडल में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (डीआर यूसीसी) के दो वार्षिक कार्यकाल के गठन हेतु सदस्य नामित करने हेतु: रायपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति का कार्य30.06.2024 को समाप्त हो चुका है मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का पुनर्गठन पुनः 2 वर्ष के लिए किया जाना है।
जिसकी अवधि एक साथ 01.07.2024 से 30.06.2026 तक होगी रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति में क्षेत्र के रेल उपयोगकर्ताओं के प्रमुख हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एवं एशोसिऐन के प्रमुख के लिए संगठनों के सदस्यों को नियुक्त करने के लिए स्थानीय चैंबर्स कॉमर्स, ट्रेड एशोसिऐन, और उद्योग तथा कृषि संगठन, उपभोक्ता संरक्षण संगठन दिव्यांग एशोसिऐन रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टाटा बाबू राव,(फोन.नंबर-9752877994)
टी.नाग,(फोन.नंबर-9752877957) मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एल विद्यासागर (फोन.नंबर-9752877996) वाणिज्य निरीक्षक यादव राम ध्रुव,
(फोन.नंबर-9669212718) वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक ब्रिजेश सिंह ,(फोन.नंबर-9752877991) को अपना पत्र दे सकते हैं।जिससे मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (डीआर यूसीसी सदस्यों) की नियुक्ति की जा सकती है ।
















