BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

चलती कार में युवक-युवती कर रहे थे अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर नए कानून के तहत अपराध दर्ज

चलती कार में आपत्तिजनक तरीके से रोमांस करते हुए युवक-युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेकर मामले में कार्रवाई भी की है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

नागपुर (ए)। आजकल के युवा कब कहां क्या कर बैठे कहना मुश्किल है। महाराष्ट्र के नागपुर में चलती कार में युवक-युवती द्वारा आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। कपल की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लिया और मामले में कार्रवाई की है। यह घटना अमरावती रोड पर गिरी पेट से लॉ कॉलेज के बीच हुई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक युवती चलती कार में अश्लील तरीके से रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कार की ड्राइविंग सीट पर युवक बैठा है और स्टेरिंग के सामने युवती बैठी है और दोनों रोमांस में मशगुल है। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों कि दोनों पर नजर पड़ गई। उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया और फिर वीडियो कल शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ये नागपुर के सीताबर्डी पुलिस तक भी पहुंचा। जांच के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा युवक-युवती पर मामला दर्ज करने के साथ ही दोनों के परिजनों को थाने मे बुलाया गया। इस अशोभनीय कृत्य के वायरल होने के साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 293, 296 ,125 तथा मोटर वाहन कानून की धारा 184 तथा मुंबई पुलिस एक्ट की धारा 110 ,112 और 117 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक सीए की पढ़ाई पूरी कर चुका है और उसकी गर्लफ्रेंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, युवक अपने पिता की कार घर से लेकर निकला और अपनी गर्लफ्रेंड को पिक किया। दोनों घूमने निकले, सड़क किनारे फूड स्टॉल पर कुछ खाया और गिरी पेट परिसर में जाते समय कार में आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। देखे वीडियो…

Related Posts