भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान, इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान, एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा। एक नवंबर से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव और इसके बाद 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा…
नईदिल्ली (ए)। भाजपा को नए अध्यक्ष के लिए दिसंबर तक इंतजार करना होगा। नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी सदस्यता अभियान की शुरुआत एक अगस्त से होगी। ऐसे में करीब तीन महीने बाद होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी सरकार में कई अहम जिम्मेदारी संभाल रहे जेपी नड्डा के पास ही संगठन की भी कमान रहेगी।
दरअसल नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा के संविधान में कई अहम प्रावधान हैं। इन प्रावधानों को अमल में लाए बिना नए अध्यक्ष का चुनाव संभव नहीं है। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सबसे पहले सदस्यता अभियान जरूरी है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान का सत्यापन और प्रत्येक नौ साल में सदस्यता का नवीकरण अनिवार्य है।
नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान, इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान, एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा। एक नवंबर से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव और इसके बाद 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा।
















