BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

12.42 लाख पौधे लगाकर इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, गृहमंत्री अमित शाह ने भी निभाई भागीदारी

प्रधानमंत्री मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था…

इंदौर (ए)। प्रधानमंत्री मोदी  की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज इंदौर के रेवती रेंज में 11 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू हो गया। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पौध लागते हुए कहा कि इंदौर में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए जुटी जनता। अब तक पांच लाख पौधे लग चुके है। आसाम सरकार का एक दिन में सबसे ज्यादा 9 लाख 26 हजार पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड है। इंदौर में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा है। यह देश को आक्सीजन देता है। इस प्रदेश में 30 परसेंट वन क्षेत्र है। पूरे देश का 12 परसेंट ग्रीन कवरेज इस प्रदेश में है। मंत्री शाह ने कहा कि मैं चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश में आया है। इस प्रदेश की जनता ने 29 सीटें मोदी जी की झोली में डाली। प्रदेश की मोहन सरकार अच्छे काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की हैं।

इस मौके पर बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित समारोह में मंत्री शाह ने कहा कि इंदौर सफाई, स्वाद, सभागिता के लिए जाना जाता है। अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा। इंदौर स्मार्ट, मेट्रो सिटी बन चुका है। अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। शाह ने कहा कि ये अभियान सरकारी समारोह नही है। समाज इस अभियान से जुड़े है। प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम के नारे को देशवासियों से जन आंदोलन बना दिया। मंत्री शाह ने कहा कि पर्यावरण की चिंता विश्व को है। ओजन लेयर में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं।

इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला व वाणिज्य महाविद्यालय में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल रहे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के जरिये मध्यप्रदेश के 55 जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को नई सौगात दी जा रही हैं। मैं मध्यप्रदेश के सभी विद्यार्थियों को बधाई देता हूं। हम मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहते हैं, उसी तरह इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। हर्ष की बात है कि इंदौर एजुकेशन हब बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो करता है अलग हटके करता है। इसलिए इंदौर की देश में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि मालवा के लिए कहावत थी कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर, लेकिन काल के प्रवाह में मालवा से पेड़ कम होते गए, लेकिन अब इंदौर ने मालवा का पुराना स्वरूप लौटने का ठाना है। पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

इंदौर ने पौधारोपण में आखिरकार रिकॉर्ड बना लिया। शाम करीब पांच बजे 12 लाख 42 हजार पौधे के साथ ये रिकॉर्ड इंदौर के नाम हो गया। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पौधा रोपकर भागीदारी निभाई।

Related Posts