BREAKING

Uncategorised

चोरी की बाईक का खरीददार हुआ गिरफ्तार, गाड़ी का नम्बर प्लेट निकाल कर चला रहा था बाईक

गुण्डरदेही। नारायण सिंह पिता कन्हैया लाल दुधकौरव उम्र 65 वर्ष साकिन चंदनबिरही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ने थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 14.10.2020 को पडोस के चन्द्रशेखर निषाद का मोटरसायकल सीजी 07 ए डब्लु 5516 पैशन प्रो हरा कलर का मांगकर ग्राम कमरौद में अपनी बहन के घर गया था। मोटरसायकल को बाहर खडी कर चाबी को अपने पास मे रखा था करीबन 12ः30 बजे घर से बाहर निकल कर देखा तो मोटर सायकल नही था। आसपास पतातलाश किया पता नही चला। कोई अज्ञात आरेापी द्वारा मोटरसायकल सीजी 07 ए डब्लु 5516 किमती 20,000 रू. को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 433/20 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, विवेचना के दौरान वाहन मालिक द्वारा उक्त वाहन को एक व्यक्ति द्वारा वाहन प्लेट निकालकर शराब भट्टी सिकोसा के आस पास चलाते हुए देखा गया एवम सूचना पुलिस को दी गई , बिना नंबर के मोटर सायकल पैशन प्रो के चालक संदेही ढ़ालेश्वर साहू पिता स्व. बेनीराम साहू को थाना तलब कर उससे पुछताछ मे बाताया की ग्राम कमरौद के रामलाल सलाम से उक्त मोटर सायकल को 5000 रू. मे खरीदकर चला रहा हुं, प्रकरण बिना नंबर के मोटरसायकल इंजन एवं चेचिस नंबर तथा चोरी कि रिपोर्ट दर्ज के अनुसार प्रार्थी द्वारा पेश आर सी बुक से मिलान करने पर उक्त मोटरसायकल चोरी का होना पुख्ता पाया गया। आरोपी द्वारा चोरी का मोटर सायकल खरीदना सिद्व पाये जाने से आरोपी ढ़ालेश्वर साहू पिता स्व.बेनीराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन मोहलाई थाना अर्जुन्दा जिला बालोद को चोरी की संपत्ति खरीदने के जुर्म में गिरफतार किया गया एवम रिमांड में भेजा गया।

नाम आरोपी- ढ़ालेश्वर साहू पिता स्व.बेनीराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन मोहलाई थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ.ग.

जप्ती- मोटरसायकल सीजी 07 ए डब्लु 5516 पैशन प्रो हरा कलर

Related Posts