BREAKING

Uncategorised

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

गुंडरदेही। प्रार्थी जी.आर.सिवान पिता सहदेव सिवान उम्र 60 वर्ष साकिन झलमला थाना बालोद हाल शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा सिकोसा ने एक लिखित आवेदन थाना गुण्डरदेही में लाकर पेश कर रिपेार्ट दर्ज कराया की घटना दिनंक 04.11.2020 से 05.11.2020 के 23.00 बजे से 10.30 बजे के मध्य जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा सिकोसा के एटीएम मे रात्रि मे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एटीएम मे चोरी के नियत से घुस कर एटीएम मशीन को तोडफोड की गयी है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 454/20 धारा 457,380,461,511 भादवि, कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण प्रार्थी गवाहो के कथन से संदेही धनंजय सिन्हा निवासी सांकरी को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए घटना मे प्रयुक्त आलाजरब राड पना एवं टेस्टर, को पेश करने पर वजह सबुत मे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी धनंजय सिन्हा पिता लीलाधर सिन्हा उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन सांकरी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम धनंजय सिन्हा पिता लिलाधर सिन्हा उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन सांकरी, थाना गुण्डरदेही
जिला बालोद छ0ग0
जप्ती- आलाजरब राड पना एवं टेस्टर,

Related Posts