BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जिला सतनामी सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल द्वारा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में युवराज ढिरहेर, संजीव बंजारे, करण कोसरे, कमल लहरे, गंगा बंजारे तथा ऋषि खरे आदि शामिल थे।

Related Posts