BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने जिम्बावे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1- 1 की बराबरी की

अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने पहला शतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों में 100 रन बनाए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए। पिछले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे…

 

नईदिल्ली (ए)। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन बना सकी।

भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले शनिवार को जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया था। हालांकि, रविवार को भारतीय टीम ने मेजबानों से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मुकाबले में झटके साथ हुई थी। पहले ही ओवर में मुकेश कुमार ने काया को बोल्ड किया था। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा मधवेरे (43) और बेनेट (26) ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए बेनेट को बोल्ड किया।

वह नौ गेंदों में 26 रन बनाकर आउचट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कहर बरपाया। पारी के चौथे ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए। आवेश ने मायर्स (0) और रजा (4) को आउट किया। इस मैच में कैंपबेल ने 10, मदांडे ने शून्य, मसाकाद्जा ने एक, जोंगवे ने 300, मुजरबानी ने दो और चतारा (नाबाद) ने शून्य रन बनाए। भारत के लिए मुकेश और आवेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, रवि बिश्नोई को दो और सुंदर को एक विकेट मिला।

वही अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने पहला शतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों में 100 रन बनाए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए। पिछले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। शर्मा ने गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाई।

Related Posts