BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 6 जुलाई को पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर के षष्ठम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जशपुर जिले के बगिया से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बिलासपुर में पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। श्री साय बिलासपुर से दोपहर 12.40 बजे रवाना होकर 1.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती 06 जुलाई को उन्हें नमन किया। श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है।

श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

Related Posts