BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और जिम्बाबे के बीच पहला टी20 मुकाबला आज, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच?

मेन इन ब्लू 6 जुलाई से 14 जुलाई तक हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सभी मैच खेलेगी। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं…

नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है और इसके बाद भारत को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में हिस्सा लेना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में जिस टीम ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है उसमें से ज्यादातर प्लेयर जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए हैं। कोहली, रोहित और जडेजा पहले ही टी20आई प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं ऐसे में वो जाहिर है इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं जबकि अन्य खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कुछ खिलाड़ी जिन्हें जिम्बाब्वे जाना था जिसमें यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे शामिल हैं वो चुकी वेस्टइंडीज से भारत देर से लौटे हैें ऐसे में ये सभी खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर देर से जाएंगे।

5 मैचों की सीरीज के लिए इस बार जिम्बाब्वे दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है जो आईपीएल में इस बार गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में लगभग सभी युवा खिलाड़ी हैं और उनके पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार टी20आई प्रारूप में खेलते हुए भी नजर आएंगे।

मेन इन ब्लू 6 जुलाई से 14 जुलाई तक हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सभी मैच खेलेगी। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं। शुभमन गिल के अलावा रियान पराग, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे के साथ टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में कुल आठ बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान टीम इंडिया 6 मुकाबलों में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ दो जीत के साथ संतोष करना पड़ा है।

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा. इसके अगले ही दिन यानी रविवार को दूसरा मैच हो जाएगा. यानी की भारतीय टीम बैक टू बैक दो मैच खेलेगी. ये सभी मुकाबले भारत में शाम को साढ़े चार बजे से शुरू होंगे, दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए शाम चार बजे मैदान में उतरेंगे. मुकाबले रात आठ से साढ़े आठ बजे तक खत्म भी हो जाएंगे. अभी तक आप टी20 वर्ल्ड कप देख रहे थे. भारतीय टीम के मैच रात में आठ बजे शुरू हो रहे थे, वहीं सुबह 6 बजे भी मैच जारी थी. इसलिए आपको अब नए समय पर मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को है. दूसरा मैच 7 जुलाई, तीसरा 10 जुलाई, चौथा 13 जुलाई और इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा. आपको बता दें कि सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे. सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

अगर आप इंडिया और जिम्बाब्वे के मैच का प्रसारण टीवी पर देखना चाहते हैं तो फिर इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स पर सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। अगर आप मोबाइल पर मैचों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो फिर सोनी लिव ऐप पर सभी मुकाबले देख सकते हैं।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रियान पराग, साई सुदर्शन, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, आवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।

नोट: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे बारबाडोस में फंसे होने के कारण पहले दो मैच से बाहर हो गए है। नितीश कुमार रेड्डी का भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयन किया गया था, लेकिन वह चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज़ अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, टेंडई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडेंडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

Related Posts