BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोरोना: एल्डरमैन अरविन्द राय ने कैम्प क्षेत्र के जरूरतमंदों को बांटी हरी सब्जियां..

भिलाई। नगर पालिक निगम के एल्डरमैन अरविंद राय के द्वारा गुरुवार को वार्ड-18, कैम्प-1 क्षेत्र के साई नगर,ओड़िया बस्ती, आज़ाद मोहल्ला, बीएसपी लाइन के श्रमिक बस्तियों में जरुरतमंद लोगो को सब्जी वितरण किया गया। एल्डरमैन और इनके साथियों द्वारा लौकी, पत्ता गोभी, भाटा आदि सब्जियों को घूम-घूम कर क्षेत्र में बांटा गया। इस नेक कार्य मे इनके साथी धर्मेंद्र कुमार, शैलेश गिरी, अर्जुन यादव, चलपत राव, लरेफ, अभिषेक गिरी, पवन रामजी आदि मौजूद थे।
ज्ञात हो कि एल्डरमैन एवं इनके साथियों द्वारा गत दिनों सेनेटाइजर व मास्क बांट कर लोगो को कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताए गए थे साथ ही पुलिस और प्रशासन के द्वारा बताए गए दिशा-निर्देश का पालन करने हेतु जागरूक भी किया था।

Related Posts