टी20 विश्व कप जीत कर भारत लौटी भारतीय क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की. टीम शाम को नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक रोड शो करेगी…
नईदिल्ली (ए)। टी 20 विश्व विजेता भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। टीम इंडिया ने पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और बातचीत भी की। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।
टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर आई भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने पीएम मोदी को वर्ल्ड कप ट्रॉफी सौंपी. इस दौरान सभी के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई पहुंचे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे।
तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम वापस नहीं लौट सकी थी, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए एक विशेष चार्टर्ड एयर इंडिया फ्लाइट की व्यवस्था की. इसके बाद विशेष विमान से खिलाड़ी गुरुवार की सुबह दिल्ली पहुंचे. फिर टीम का आईटीसी मौर्य होटल में जोरदार स्वागत किया गया।रोहित एंड कंपनी आज यानी 04 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे दिल्ली में लैंड हुई. इतनी सुबह भी टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए फैंस की भीड़ लगी हुई थी।
प्लेन ने बना डाला बहुत बड़ा रिकॉर्ड: जिस प्लेन में भारत के खिलाड़ी सवार हैं, उसने बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. इस प्लेन का नाम ‘AIC24WC’ है और हवाई जहाजों को ट्रैक करने वाली एक कंपनी फ्लाइट रेडार 24 ने ‘X’ के माध्यम से बताया है कि बारबाडोस से दिल्ली आ रही इस फ्लाइट को सबसे ज्यादा लोग ट्रैक कर रहे हैं. ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि क्रिकेट फैंस भारतीय टीम के वापस आने का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं।
फ्लाइट रेडार 24 कंपनी के X अकाउंट के माध्यम से बताया गया कि, “अभी उस प्लेन को सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन भारतीय टीम सवार है.” जब कंपनी ने रियल-टाइम डाटा शेयर किया तब कुल 5,252 लोग एयर इंडिया की इस चार्टर फ्लाइट को ट्रैक कर रहे थे. मगर मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल 9,548 लोग इस प्लेन को लाइव ट्रैक करने का काम कर रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. इस फ्लाइट को ‘AIC24WC’ नाम टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के कारण ही दिया गया है।
















