रायपुर। दिनांक 30.06.2024 को अमरेश कुमार मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर में दोषमुक्त प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
दिनभर चले इस समीक्षा बैठक में धमतरी एवं गरियाबंद जिले के दोषमुक्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत गंभीर प्रकरणों जैसे एनडीपीएस, पॉक्सो, यूएपीए, हत्या, आईटी एक्ट इत्यादि के 14 दोष मुक्त प्रकरणों में त्रुटिपूर्ण विवेचना करने वाले विवेचकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बैठक में अमित तुकाराम काम्बले- पुलिस उप महानिरीक्षक गरियाबंद, आंजनेय वाष्णेय- पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी, पूर्णिमा तिवारी- संयुक्त संचालक, हिना यास्मीन खान- प्रभारी उप संचालक, दिनेश गिरी- उप संचालक, शीतल ठाकुर, जिला अभियोजन अधिकारी उपस्थित हुये।
















