BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

आमजनों से अपने एकाउंट में पैसा लेने वाले प्रधान आरक्षक और आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित

उक्त दोनों पुलिसकर्मी ग्राम के आमजनों से अपने एकाउंट में पैसा ले रहे थे…

 

सक्ती। आम लोगों से वसूली कर पुलिस विभाग को बदनाम करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये कार्रवाई दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद की गई है। निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम प्रधान आरक्षक क्रमांक 13 अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक क्रमांक 192 मनोज लहरे है।

उक्त दोनों पुलिसकर्मी थाना सक्ती के अंतर्गत ग्राम हरदी के आमजनों से अपने एकाउंट में पैसा लेकर अपने पदीय गरिमा के विपरीत कर्तव्य में स्वेच्छाचारित, अनुशासनहीनता व संदिग्ध आचरण पाए जाने के फलस्वरूप इन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती संबद्ध करता है। देखे आदेश…

 

Related Posts