BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के 22 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कर रहे थे सिलसिलेवार चोरी…22 स्थानों पर चोरी की घटना को दिया था अंजाम…आरोपी चोरी से मिले रकम का करता था अय्यासी व शराबखोरी मे खर्च…

 

बिलासपुर। प्रार्थी दीपक कुमार कुर्रे निवासी सूर्या विहार तिफरा की चोरी रिपोर्ट सूचना पर चोरी हुये मशरूका नगदी 10000 रू., सोने चांदी के जेवरात व मो.सा. स्पेलण्डर क्रमांक सीजी 10 एए 0654 जुमला 45000 रूपये व अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था इसी क्रम मे तिफरा वासियों द्वारा चोरी के संदेह पर रामचंद्र राठौर निवासी अनुपपुर को थाना लाकर पेश करने पर संदेही रामचंद्र राठौर से पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब दे रहा था।

सिरगिट्टी के आरक्षक केशव मार्को के पास कोटा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज पूर्व से था जो शक होने पर आरोपी के चेहरे से मिलान करने व हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने जिला बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र समेत रतनपुर,कोटा,मस्तूरी, बेलगहना जिला मुंगेली के लोरमी,जरहागांव जिला रायगढ तथा जिला सक्ति सहित मध्यप्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला जिलों में कुल 22 जगहों पर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी की सम्पत्ति को शेखर सोनी के पास गोल बाजार आकर बेचना बताया है। पुलिस आरोपी द्वारा बताए सभी प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर रही है फिर भी आरोपी के अनुसार 22 से 25 लाख की चोरी उनके द्वारा 02 वर्ष के भीतर की गई है। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों व खरीददारों की पतासाजी की जा रही है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, चुनाराम धु्रव, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

नाम आरोपी- रामचंद्र राठौर पिता भारत सिंह राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी गोरसी थाना जैतहरि जिला अनुपपुर (म.प्र.)

Related Posts