BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नगर पालिका परिषद के सप्ताहिक मवेशी बाजार में होने वाले आय का 8.96 लाख रुपए गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा मवेशी बाजार फीस वसूली मूल रसीद बुक 3 नग में कुल 24,53,730 रू. वसूली किया गया है और उक्त वसुली किये गये रकम में से 15,57,730 रूपये को नगर पालिका परिषद मुंगेली के कैश बुक अनुसार जमा किया गया है…

 

मुंगेली। प्राथी अनिल कुमार तंबोली पिता किशोर तंबोली उम्र 45 वर्ष निवासी सरदार पटेल वार्ड मुंगेली द्वारा दिनांक 20.12.2023 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 13.03.2023 से 10.08.2023 तक नगर पालिका परिषद मुंगेली के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य द्वारा मुंगेली सप्ताहिक मवेशी बाजार में होने वाले आय का गबन किया गया है कि प्राथी की रिपोर्ट पर अप.क 568/2023 धारा 420, 408,34 भादसं पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में विवेचना के दौरान प्रार्थी गवाहों का कथन लिया गया, घटना स्थल का मौका नक्शा तैयार किया गया, मवेशी बाजार मुंगेली में मवेशी खरीदी बिकी करने वाले गवाहों से पूछताछ कर कथन लिया गया तथा उनके पेश करने पर विभिन्न तिथियों में मवेशी खरीदी बिकी हेतु नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा जारी पशु पंजीयन फीस वसूली का मूल रसीद जप्त किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मुंगेली से मवेशी बाजार में फीस वसूली करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त किया गया, नगर पालिका परिषद मुंगेली के कैशियर से पूछताछ कथन लिया गया तथा उनके पेश करने पर 2 नग कैश बुक एवं मूल रसीद वितरण रजिस्टर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

मामले में फीस वसूलीकर्ता रामकुमार महिलांग के पेश करने पर मवेशी फीस वसूली रजिस्टर जप्त किया गया, मामले में जप्त मूल रसीद एवं फीस वसूली रजिस्टर के राशि में अंतर होना पाये जाने पर तथा लोक सेवक द्वारा फीस वसूली रसीद बुक में कुटरचना कर राशि गबन करना पाये जाने पर मामले में धारा409, 467, 468, 471 भादस.जोड़ी गयी।

आरोपी रामकुमार महिलांग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तथा मेमोरेण्डम कथने के आधार पर उसके पेश करने पर जारी रसीद बुक कुल 29 नग प्रतिपर्ण मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है. आरोपी द्वारा मवेशी बाजार फीस वसूली मूल रसीद बुक 3 नग में कुल 24,53,730 रू. वसूली किया गया है और उक्त वसुली किये गये रकम में से 15,57,730 रूपये को नगर पालिका परिषद मुंगेली के कैश बुक अनुसार जमा किया गया है।

शेष राशि कों 8,96,000 रूपये को गबन करना अपराध सबुत पाये जाने से आरोपी को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक दिनांक 25.062024 के 19.30 बजे तक विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जहा से आरोपी को जेल दाखिल किया गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजनाथ सिंह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरी जीएस यादव प्र आर 63 मनोज सिंह ठाकुर प्र.आर भुवन चतुर्वेदी.प्रमोद वर्मा,आर. मनोज टंडन,टेकसिंह, शीशी गंधर्व, जलेश्वरकश्यप एवं मoआर बबीता श्रीवास की अहम भूमिका रही।

Related Posts