BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच आज, फाइनल पर रहेगी टीम इंडिया की नजर

टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था, इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को करारी शिकस्त दी थी…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम का गुरुवार को इंग्लैंड से सामना होगा। सेमीफाइनल का दूसरा मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 में पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। हालांकि, जोस बटलर एंड कंपनी ने अमेरिका के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

नॉकआउट मैच में भारतीय टीम एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में जोस बटलर की सेना का सामना करती नजर आएगी। टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच 23 बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारत का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया को 12 मैचों में जीत मिली है जबकि इंग्लैंड ने 11 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, टी20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का भारत से चार बार आमना-सामना हुआ है। दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं।

टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य तैयार किया था जिसे इंग्लैंड ने 16 ओवर में हासिल कर लिया था। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

कब है भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
भारत: 
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले, क्रिस जॉर्डन।

Related Posts