प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन में अपने कार्यालय में दो खास नन्हें मेहमानों का स्वागत किया। उनको देखते ही प्रधानमंत्री का चेहरा खिल उठा और उनसे बातचीत की…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन में अपने कार्यालय में दो खास नन्हें मेहमानों का स्वागत किया। उनको देखते ही प्रधानमंत्री का चेहरा खिल उठा और उनसे बातचीत की। दोनों बच्चियों ने प्रधानमंत्री को उन पर लिखी एक कविता भी सुनाई।
दरअसल, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पीएम मोदी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे थे। दत्तात्रेय के साथ उनकी पोतियां भी थीं। दोनों पोतियों ने जब पीएम से मिलने की इच्छा जताई तो दत्तात्रेय मना नहीं कर पाए और उन्हें पीएमओ ले गए।















