BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

धारा जोड़ने और चालान पेश करने ASI और उसके सहयोगी ने मांगे 30 हजार, रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी शिवमंगल सिंह, निवासी ग्राम सूरता, थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो आंबिकापुर के कार्यालय में शिकायत की थी, कि ग्राम सूरता में प्रार्थी के भाई को टंगिया से सिर पर मारने एवं गंभीर चोट आने की घटना पर थाना रामानुजनगर में अपराध कृमांक 93/2024 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया था।

अपराध की विवेचना सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह द्वारा किया जा रहा है। उपरोक्त अपराध में धारा 307 जोड़ने, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चालान पेश करने के लिये जॉच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह द्वारा 30,000 रूपये की रिश्वत की मांग प्रार्थी से की जा रही थी।प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज दिनांक 26.06.2024 को आरोपी सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह, थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर एवं उसके सहयोगी मोहमुद्दीन जिसके माध्यम से 10,000 रूपये रिश्वत की राशि ली गई, दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई।

Related Posts