टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार, 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका है…
नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार, 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है. दरअसल, इस मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया हार जाती है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद बेहद कम हो जाएगी. वहीं टीम इंडिया के पास कंगारुओं से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका है।
अगर रोहित सेना सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है और अफगानिस्तान की टीम सुपर-8 का अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से जीत लेती है तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. कंगारुओं ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को हराया था और करोड़ों दिल तोड़े थे. ऐसे में रोहित एंड कंपनी पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी।
सेंट लूसिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार यह मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। लेकिन मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट लूसिया में सुबह के समय बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है और तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में इस मैच के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर बारिश का भी साया है. दोनों टीमों के बीच यह मैच सेंट लूसिया में खेला जाना है. रविवार को यहां जोरदार बारिश हुई. वहीं मौसम रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को भी यहां बारिश की भारी संभावना है. अगर यह मैच बारिश में धुल जाता है तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जोरदार झटका लग सकता है. फिर अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।
अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से हार जाएगी तो विश्व कप से बाहर नहीं होगी. दरअसल, हारने के बाद उसके पास सेमीफाइनल में जाने का मौका होगा. हालांकि, फिर उसे बांग्लादेश की जीत की दुआ करनी होगी. अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम हारी और बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हरा दिया तो फिर कंगारू बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 का मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई है, जहां सेंट लूसिया में भारी बारिश होती देखी गई है. मौसम काफी खराब प्रतीत हो रहा है क्योंकि बादलों में बिजली भी चमकती देखी गई है. सेंट लूसिया में अगले पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान है. सोमवार की बात करें तो सुबह हल्की बारिश हो सकती है, वहीं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आसमान साफ रह सकता है. यदि बारिश हुई तो भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में ओवरों की संख्या में कटौती हो सकती है और मैच रद्द भी हो सकता है।
भारत अभी 4 अंकों के साथ टेबल के टॉप पर है. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान मौजूद हैं, जिनके अभी दो-दो अंक हैं. उनके अलावा बांग्लादेश अब तक अपने दोनों मैच हार कर चौथे नंबर पर विराजमान है. अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में भारत के 5 और ऑस्ट्रेलिया के 3 अंक हो जाएंगे. चूंकि अफगानिस्तान का नेट रन-रेट ऑस्ट्रेलिया से बहुत कम है, इसलिए कंगारू टीम अगर भारत को हरा देती तो राशिद खान और उनकी सेना के लिए सेमीफाइनल में जाना बहुत मुश्किल हो जाता. मगर भारत ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द होने से अफगानिस्तान की राह बेहद आसान हो जाएगी क्योंकि उन्हें नेट रन-रेट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इस स्थिति में अगर अफगानिस्तान किसी भी तरीके से बांग्लादेश को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी।
















