रायपुर। शनिवार को अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर द्वारा सी- 4 (सिविल लाईन परिसर) रायपुर जिले के राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में संतोष सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बेसिक पुलिसिंग करते हुए अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। समस्त लंबित अपराध एवं शिकायतो की समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित प्रकरणों तथा वरिष्ठ कार्यालयों एवं सायबर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु दिशा निर्देंश दिये गये।
इसके साथ ही रेंज सायबर थाने का सुदृढीकरणहेतु दक्ष पुलिस अधि० / कर्मचारियों को तैनात करने, उन्हें तथा समस्त थानों के अधिकारियों को प्रशिक्षितकरने एवं सायबर संबंधी रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक में नवीन कानून केसंबंध में पुलिस अधि०/ कर्मचारियों को दिये गये प्रशिक्षण तथा आवश्यक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धताकी समीक्षा कर नवीन कानून का समुचित प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांगत चाकूबाजी, जुआ- सट्टा, अड्डेबाजी, नशाखोरी आदि में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिले के शहरी/कस्बा क्षेत्रों में अव्यवस्था एवं अपराधों में पूर्ण नियंत्रण हेतु अर्बन डिसआर्डर मिटिगेशन प्लान के तहत क्षेत्रों को चिन्हांकित करते हुए कार्यवाही करने तथा ऐसे चिन्हांकित क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग करते हुए पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
चोरी एवं लूट जैसी संपत्ति संबंधी घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान निगरानी बदमाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों, पूर्व दोषसिद्ध अपराधियों की चेकिंग करने, क्षेत्र में लगातार सायरन का उपयोग करने आदि निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा हाल में घटित कानून व्यवस्था संबंधी घटनाओं की समीक्षा कर आसूचना तंत्र को मजबूत करने तथा समुचित पुलिस व्यवस्था लगाने हेतु निर्देश दिया गया। कानून व्यवस्था डियूटी के दौरान बल की पर्याप्त ब्रिफिंग करने, बलवा ड्रील सामग्री का उपयोग करने एवं अन्य समुचित व्यवस्था लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सभी घटनाओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु सभी स्टेक होल्डर से चर्चा कर आगामी सप्ताह में होने वाले यातायात संबंधी उच्च स्तरीय बैठक हेतु कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिये गये। प्रमुख चौक, भीड़ वाले स्थानों में पर्याप्त यातायात बल लगाने, नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तितयों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त करने निर्देशित किया गया।
















