रायपुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और तीन उप पुलिस अधीक्षको का तबादला आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में बलौदाबाजार एएसपी अविनाश सिंह को एएसपी डायल 112, रायपुर में पदस्थ किया गया है, धमतरी एएसपी अभिषेक सिंह को बलौदाबाजार एएसपी पदस्थ किया गया है वही डायल 112 रायपुर, एएसपी हेमसागर सिदार को भी बलौदाबाजार एएसपी पदस्थ किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भाटापारा आशीष अरोरा को डीएसपी (आपरेशन) मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पदस्थ किया गया है।
डीएसपी नक्सल आपरेशन जशपुर ऐश्वर्या चंद्राकर को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बलौदाबाजार भाटापार, तथा डीएसपी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कौशल किशोर वासनिक को डीएसपी बलौदाबाजार भाटापारा पदस्थ किया गया है। देखे आदेश…

















