रेलवे भर्ती बोर्ड ने जनवरी में निकाली गई असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में रिक्तियों की संख्या में तीन गुना से भी ज्यादा इजाफा करने का निर्णय लिया है। पहले जारी नोटिस के अनुसार, रिक्तियों की संख्या 5,696 थी…
नईदिल्ली (ए)। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जनवरी में निकाली गई असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में रिक्तियों की संख्या में तीन गुना से भी ज्यादा इजाफा करने का निर्णय लिया है। पहले जारी नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती के तहत कुल 5,696 रिक्तयों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। निर्णय के बाद इन रिक्तियों की संख्या बढ़कर 18,799 हो जाएगी।
बोर्ड जल्द ही भर्ती की संशोधित आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर देगा, जिसमें जोनवाइज व कैटेगरी वाइज रिक्तियों की बढ़ी संख्या होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी के सभी जोन को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे वैकेंसी बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को फिर से चॉइस रिवाइज करने का अवसर दें। इस निर्णय के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वरीयता संशोधित करने का अवसर भी मिलेगा।
















