BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रामकृष्ण साहू ने थाना नवागढ का किया आकस्मिक निरीक्षण, अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना नवागढ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियो व जवानो का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया।

सभी अधिकारियो व जवानो को आमजन/ महिला आगंतुक /रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने तथा लंबित संमंस, लंबित वारंट व ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किये जाने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने,

जप्ती माल की निकाल हर संभव प्रयास कर करने, जप्ती माल एवं थाना के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने व चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने तथा अवैध कारोबारियो,

अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाकर अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना नवागढ प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सहायक उपनिरीक्षक मोहन लाल साहू व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts