BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने किया प्रभार ग्रहण: कार्यालय के विभिन्न शाखाओ का किया निरीक्षण, आईजी से की मुलाकात

2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल जिले की कमान सँभालने से पूर्व पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं कमांडेंट 4 थी वाहनी सशस्त्र बल माना रायपुर मे दे चुके हैं अपनी सेवाएं…पदभार ग्रहण करने के पश्चात आईजी सरगुजा रेंज एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियो से सौजन्य भेट कर पुष्प गुच्छ से किया गया स्वागत…

अंबिकापुर। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक, 2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया, सर्वप्रथम राजपत्रित पुलिस अधिकारियो द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल कों पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात सलामी गॉर्ड द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक कों सलामी दी गई।

सलामी पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय के विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण कर कर कार्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की गई, साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय मे पदस्थ अधिकारियो कर्मचारियों कों कार्यालयीन कार्यों मे गतिशीलता लाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजपत्रित पुलिस अधिकारियो एवं अन्य अधिकारियो/कर्मचारियों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त कर जिले के वस्तुस्तिथि से अवगत होकर जिले मे सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा छेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सामान्य बैठक पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियो से सौजन्य भेट कर पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों कों जिले मे सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आसामजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही आमनागरिकों की शिकायतो पर तत्काल अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले की कमान सँभालने से पूर्व पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं कमांडेंट 4 थी वाहनी सशस्त्र बल माना रायपुर मे अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Posts